regd

पुस्तकालय


जामिया के अन्दर कई लाइब्रेरी है, जो हर एक अलग विशेष गुण और प्रकार की बनायी गयी हैं

1. इमाम-ए-आज़म लाइब्रेरी :   यह लाइबे्ररी जामिया की सबसे बड़ी है। इसमें लगभग तीस हजार से अधिक पुस्तकें मौजूद हैं। यह दो हिस्सों में बटीं हुई है। जिसके एक हिस्से में छात्र/छात्राओं कोर्स से सम्बन्धित पाठ्य पुस्तकें, पत्रिकायें, लेख, कहानी, आदि एकत्रित हैं और दूसरे हिस्से में कोर्स सम्बन्धित अन्य लेख, ऐतिहासिक, सैद्धान्तिक आदि प्रकार की पुस्तकों का भण्डार है।

2. मुनाज़िरा अहले सुन्नत लाइब्रेरी :   इसके अन्तर्गत हज़रत अल्लामा अलहाज मौलाना सगीर अहमद रिज़वी जोख़नपुरी द्वारा विशेष प्रकार की पुस्तकों को एकत्रित किया गया है। मुनाज़िरे अहले सुन्न्त हज़रत अल्लामा अल्हाज मौलाना सगीर अहमद रिज़वी जोखनपुरी द्वारा अपने शौक-ज़ौक के कारण जहां-जहां इल्म व धर्म की तबलीग करने गये, प्रचार यात्रा की वहां से विभिन्न धर्मो के कुरअ़ान, शरियत, ग्रन्थ, रिसाले, पत्रिका आदि भी अपने साथ लेकर आये। इसमें विदेशों से सम्बन्धित जानकारी और विदेशी लेखकों जैसे बेरूत, लेबनान, मिस्र आदि अरबी देशों में छपी हुई किताबों का बहुत बड़ा ज़खीरा है। इसमें विदेशी रिसाले, पत्रिकायें आदि का भी संग्रह किया हुआ है।

3. मुनाज़िरा लाइब्रेरी :   जामिया की सोच शुरू से ही रही है कि जामिया के द्वारा ऐसे छात्र/छात्राऐं तैयार किये जायें जो कि हर क्षेत्र में अपनी क्षमताओं के अनुसार धर्म व राष्ट्र की सेवा कर सकें। इसलिए जामिया द्वारा एक ऐसा पुस्तकालय तैयार किया गया है जिसमें विशेष प्रकार की पुस्तकों को एकत्रित किया गया जिसमें सभी विषय जैसे इन्जीनियरिंग, टैक्निकल, ऐतिहासिक, दार्शनिक, प्रकृति, विज्ञान, अंग्रेजी, कम्प्यूटर, आंतरिक्ष, आदि से सम्बन्धित पुस्तकें, मासिक व त्रिमासिक पत्र-पत्रिकायें, साहित्य आदि का संग्रह किया हुआ है।




फोटो गैलरी